12 Jul 2011

मानव का अस्तित्व क्यों हैं और हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है?


इमेज से http://www.google.co.in/imgres?imgurl=http://api.ning.com/files/J2e साभार 

मानव का अस्तित्व क्यों हैं और हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है?
आप इसलिए है क्योंकि आपके माता-पिता ने आपको जन्म दिया है, और आप भारत के ही नहीं, विश्व की सम्पूर्ण मानवता के शताब्दियों के विकास का परिणाम हैं। आप किसी असाधारण अनूठेपन से नहीं जनमें हैं बल्कि आपके साथ पंरपरा की पूरी पृष्ठभूमि है। आप हिन्दू या मुस्लिम हैं। आप पर्यावरण-वातावरण, खानपान, सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेशों और आर्थिक दबावों से उपजे हैं। आप अनेकों शताब्दियों का, समय का, द्वंद्वों का, दर्दों का, खुशियों का और लगाव चाव का परिणाम हैं। आपमें से हर कोई जब यह कहता है कि वह एक आत्मा है, जब आप कहते हैं कि आप शुद्ध ब्राहम्ण हैं, तो आप केवल परंपरा का, किसी संकल्पना का, किसी संस्कृति, भारत की विरासत, भारत की सदियों से चली आ रही विरासत का ही अनुकरण कर रहे होते हैं।
प्रश्न है कि जीवन में आपका ध्येय क्या हो? तो पहले तो आपको अपनी पृष्ठभूमि को समझना होगा। यदि आप पंरपरा, संस्कृति को, समूचे परिदृश्य को नहीं समझते, तो आप अपनी पृष्ठभूमि से उपजे किसी आईडिये, मिथ्या अर्थ को मान लेंगें और उसे ही अपने जीवन का ध्येय कहने लगेंगे। माना कि आप हिन्दू हैं और हिन्दू संस्कृति में पले बढ़े हैं। तो आप हिन्दूवाद से उपजे किसी सिद्धांत या भावना को चुन लेंगे और उसे अपने जीवन का ध्येय बना लेंगे। लेकिन क्या आप किसी अन्य हिन्दू से अलग, पूरी तरह अलग तरह से सोच सकते हैं? यह जानने के लिए कि हमारे अंतर्तम की क्या संभावनाएं या हमारा अंतर्तम क्या गुहार लगा रहा है, क्या कह रहा है? यह जानने के लिए किसी व्यक्ति को इन सभी बाहरी दबावों से, बाहरी दशाओं से मुक्त होना ही होगा। यदि मैं किसी चीज की जड़ तक जाना चाहता हूं तो मुझे यह सब खरपतवार या व्यर्थ की चीजें हटानी होंगी जिसका मतलब है मुझे हिन्दू मुसलमान होने से हटना होगा और यहां भय भी नहीं होना चाहिए, ना ही कोई महत्वाकांक्षा, ना ही कोई चाह। तब मैं कहीं गहरे तक पैठ सकता हूं, और जान सकता हूं कि हकीकत में यथार्थ संभावनाजनक, या सार्थक क्या है। लेकिन इन सबको हटाये बिना मैं जीवन में सार्थक क्या है इसका अंदाजा नहीं लगा सकता। ऐसा करना मुझे केवल भ्रम और दार्शनिक अटकलबाजियों में ही ले जायेगा।

तो यह सब कैसे होगा?
पहले तो हमें सदियों से जमी धूल को हटाना होगा, जो कि बहुत आसान नहीं है। इसके लिए गहरी अन्र्तदृष्टि की जरूरत है। इसमें आपकी गहरी रूचि होनी चाहिए। संस्कारों का निर्मूलन, परंपराओं, अंधविश्वासों, सांस्कृतिक प्रभावों की धूल को हटाने के लिए खुद को... अपने आपको समझने की आवश्यकता होती है ना कि किताबों से या किसी शिक्षक से सीखने की... यही ध्यान है।
जब मन अपने आपको सारे अतीत की धूल से साफ कर लेता है, मुक्त कर लेता है.. तब आप अपने अस्तित्व की सार्थकता के बारे में बात कर सकते हैं। आपने यह प्रश्न किया है, तो अब इस पर आगे बढ़ें, तब तक लगे रहें जब कि यह ना जान लें -कि क्या कोई ऐसी किसी वास्तविक, मौलिक, अभ्रष्ट चीज है भी? यह ना कहें कि ”हां, वाकई ऐस कुछ है“ या ”ऐसा कुछ नहीं होता“। बस इस पर काम करना जारी रखें, तलाशने, पाने, जानने की कोशिश ना करें क्योंकि आप जान नहीं पायेंगे। एक ऐसा मन जो भ्रष्ट है वो उस चीज को कैसे जान सकता है जो कि शुद्ध है, भ्रष्ट नहीं है। क्या मन खुद को साफ शुद्ध कर सकता है? हां कर सकता है। और यदि मन अपने आपको शुद्ध साफ कर सकता है, तब आप देख सकते हैं, तब आप जान सकते हैं, पता लगा सकते हैं। मन का परिष्करण, शुद्धिकरण ध्यान है।

23 Jun 2011

जीवन की आम समस्‍याओं में गहरी पैठ ही जीवन की सत्‍यों से परि‍चि‍त कराती है


प्रश्‍़न * मेरे जैसा आम आदमी ज्यादातर अपनी तात्कालिक समस्याओं जैसे अभाव, बेरोजगारी, बीमारी, द्वंद्व आदि में ही घिरा रहता है। तो जीवन की गहरे मुद्दों की ओर मैं कैसे ध्यान दे सकता हूं? हम सभी लोग आपदाओं से तात्कालिक राहत पाने के उपाय ढूंढते रहते हैं।

उत्‍तर हम सभी अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान चाहते हैं। हम सभी आमजन हैं, भले ही हम सामाजिक या धार्मिक रूप से कितने ही उच्च पद पर आसीन हों। हमारी रोजाना की आम जिन्दगी में यही छोटी-छोटी परेशानियां रहती हैं - जलन, गुस्सा, हमें कोई प्यार नहीं करता- इस बात का दुख और अगर प्यार किया जा रहा है तो उसका अपार आनन्द... यदि आप जीवन की इन छोटी-छोटी चीजों को समझ सकें, तो आप इनमें अपने दिलदिमाग के काम करने के ढंग को देख सकेंगें। यह मुद्दा नहीं है कि आप गृहिणी हैं और आपको आजीवन दिन में तीन बार खाना बनाना है, पति की दासता में रहना या पति हैं तो पत्नी की गुलामी करनी है।
खुशी, गम, विपत्तियों, आशा, निराशा के इन संबंधों को यदि आप बहुत ही सतही स्तर से शुरू करें तो यदि आप इनका अवलोकन करते हैं, देखते हैं, धैर्य पूर्वक प्रतीक्षा करते हुए, बिना बढ़ाई या निंदा करते हुए, सचेत रहते हुए, बिना कोई फैसला किये तो आपको मन समस्या में गहरे और गहरे पैठता जाता है। लेकिन यदि आप किसी समस्या विशेष से निजात पाने के पहलू से ही सरोकार रखते हैं तो आपका मन बहुत ही सतही स्तर पर बना रहता है।
ईष्र्या या जलन की समस्या को ही लंे क्योंकि हमारा समाज ईष्र्या पर ही आधारित है। ईष्र्या है अर्जित करना, लोभ। आपके पास कुछ है; मेरे पास नहीं है, आप कुछ हैं; मैं कुछ भी नहीं हूं और मैं कुछ होने के लिए आपसे प्रतिस्पर्धा करता हूं। आपके पास अधिक ज्ञान है, अधिक धनदौलत है, अधिक अनुभव है, मेरे पास नहीं है तो इस प्रकार यह चिरस्थायी संघर्ष बना रहता है। आप हमेशा आगे ही आगे बढ़ते चले जाते हैं और मैं हमेशा नीचे की ओर धंसता, गिरता चला जाता हूं। आप गुरू हैं और मैं शिष्य हूं या अनुयायी हूं... और आपके और मेरे बीच गहरी खाई है आप हमेशा आगे हैं और मैं हमेशा पीछे। यदि हम देख सकें,  तो इस सभी संघर्षों के, इन सभी कोशिशों के, इन सभी दुखपीड़ाओं के, इन छोटी मोटी बीमारियों के और रोजाना की अन्य कई छोटी छोटी बातांे के असंख्य निहितार्थ हैं।
आपको वेद पुराणों, किताबों को पढ़ने की कतई आवश्यकता नहीं है, आप इन सबको एक तरफ रख दें, इनका कोई महत्व नहीं हैं, महत्वपूर्ण यह बात है कि आप अपने जीवन की इन छोटी-छोटी बातों को उनकी वास्तविकता में देखें उनसे सीधे-सीधे साक्षात्कार करें तो यही चीजें आपको अपने अन्र्तनिहित तथ्यों से भिन्न रूप से साक्षात्कार करायेंगी।
आखिरकार, जब आप किसी वृक्ष का सौन्दर्य देखते हैं, उड़ती हुई चिडि़या देखते हैं, सूर्यास्त या लहराता हुआ जल देखते हैं तो ये सब आपको बहुत कुछ बताते हैं, और जब आप जीवन की कुरूप चीजें देखें - धूल, गंदगी, निराशा, अत्याचार, भय को... तो ये सब भी विचार की मूलभूत प्रक्रिया से परिचित कराते हैं। यदि मन केवल पलायन से ही सरोकार रखता है, किसी रामबाण उपाय की तलाश में रहता है, सभी सम्बंधों के अन्वेषण से बचना चाहता है तो हम इन सब के प्रति कदापि सचेत नहीं हो सकते। दुर्भाग्य से हमारे पास धैर्य नहीं है, हम त्वरित जवाब चाहते है... समाधान चाहते हैं, हमारा मन समस्या के प्रति बहुत ही बेसब्रा है..अधैर्यपूर्ण है।
लेकिन यदि मन समस्या का अवलोकन करने में सक्षम हो सके, उससे दूर ना भागे, उसके साथ जी सके - तब यही समस्या उसके सामने अपने सारे अद्भुत गुणधर्मों को खोलती चली जायेगी।  मन समस्या की गहराई तक जा सकेगा, तो मन कोई ऐसी चीज नहीं रह जायेगा जो परिस्थितियों, समस्याओं, विपत्तियों द्वारा परेशान हो जाये। तब मन जल से आपूरित एक शांत स्निग्ध ताल की तरह हो जायेगा और केवल ऐसा ही मन निश्चलता और शांति में सक्षम हो सकता है।

30 May 2011

अचेतन का बोझ


भीतर, अचेतन में अतीत का जबरदस्त जोर रहता है जो आपको एक विशेष दिशा में धकेलता है। अब, कोई कैसे इस सब को एकबारगी ही पोंछ दे। कैसे अचेतन से अतीत को तुरन्त ही साफ किया जाये? विश्लेषक सोचता है कि विश्लेषण द्वारा, जाँच पड़ताल करके, इसके घटकों को तलाश कर के, स्वीकार करके, या सपनों की व्याख्या इत्यादि करके अचेतन को थोड़ा-थोड़ा करके, टुकड़ों में या, यहां तक कि, पूरी तरह साफ किया जा सकता है ताकि हम कम से कम सामान्य आदमी रहें। ताकि हम अपने आपको निवर्तमान माहौल के हिसाब के अनुकूल बना सकें। लेकिन विश्लेषण में सदैव एक विश्लेषणकर्ता होता है और एक विश्लेषण या परिणाम, एक अवलोकनकर्ता जो कि अवलोकन की जाने वाली चीजों की व्याख्या करता है, यह ही द्वैत है, जो कि द्वंद्व का स्रोत है।
तो अचेतन का विश्लेषणमात्र कहीं नहीं पहुंचााता। हो सकता है कि यह हमारा पागलपन कम करे, अपनी पत्नि या पड़ोसी के प्रति कुछ विनम्र बना दे या इसी तरह की कुछ बातें, लेकिन ये वो चीज नहीं जिस बारे में हम बात कर रहे हैं। हम देखते हैं कि विश्लेषण प्रक्रिया जिसमें की समय, व्याख्या और विचारों की सक्रियता शामिल है, एक अवलोकनकर्ता के रूप में जो कि किसी चीज का विश्लेषण कर देख रहा है... यह सब अचेतन को मुक्त नहीं करता इसलिए मैं विश्लेषण प्रक्रिया को पूरी तरह से अस्वीकार करता हूँ। जिस क्षण, मैं यह तथ्य देखता हूं कि विश्लेषण किन्हीं भी परिस्थितियों में अचेतन का बोझ नहीं हटा सकता, मैं विश्लेषण से बाहर हो जाता हूँ। मैं अब विश्लेषण नहीं करता। तो क्या होता है? क्योंकि अब कोई भी विश्लेषणकर्ता उस चीज से अलग नहीं है जिसका कि विश्लेषण किया जा रहा है, वह वही चीज है। वो उससे (विश्लेषण से) भिन्न कोई अस्तित्व नहीं है। तब कोई भी देख सकता है कि अचेतन बहुत ही कम महत्व का है।

The Burden of the Unconscious

Inwardly, unconsciously, there is the tremendous weight of the past pushing you in a certain direction.
Now, how is one to wipe all that away? How is the unconscious to be cleansed immediately of the past? The analysts think that the unconscious can be partially or even completely cleansed through analysis, through investigation, exploration, confession, the interpretation of dreams, and so on; so that at least you become a 'normal' human being, able to adjust yourself to the present environment. But in analysis there is always the analyzer and the analyzed, an observer who is interpreting the thing observed, which is a duality, a source of conflict.
So I see that mere analysis of the unconscious will not lead anywhere. It may help me to be a little less neurotic, a little kinder to my wife, to my neighbor, or some superficial thing like that; but that is not what we are talking about. I see that the analytical process which involves time, interpretation, the movement of thought as the observer analyzing the thing observed cannot free the unconscious; therefore I reject the analytical process completely. The moment I perceive the fact that analysis cannot under any circumstances clear away the burden of the unconscious, I am out of analysis. I no longer analyze. So what has taken place? Because there is no longer an analyzer separated from the thing that he analyzes, he is that thing. He is not an entity apart from it. Then one finds that the unconscious is of very little importance.
The Book of Life

28 Mar 2011

मौन तब घटता है... जब आप जानते हैं कि अवलोकन कैसे किया जाता है।


मौन या निःशब्दता अपने आप आती है.... जब आप जानते हैं कि अवलोकन कैसे किया जाता है। मन की शांति सहज ही, अपने आप आती है। यह स्वाभाविक रूप से आती है, सुगमतापूर्वक, बिना किसी कोशिश या प्रयास के, यदि आप जानते हैं कि अवलोकन कैसे किया जाता है? देखा कैसे जाता है?
जब आप किसी बादल को देखते हैं, तो उसकी तरफ शब्दरहित और इसलिए बिना किसी विचार के देखें। उसकी तरफ बिना किसी अवलोकनकर्ता के अलगाव के देखें। तब वहां इस देखने के कर्म में ही, एक अवलोकन और अवधान होगा; ना कि संकल्पपूर्वक अवधानपूर्ण होना, लेकिन बस अवधानपूर्वक देखना, तब यह घटना चाहे क्षण भर सेकेंड भर या मिनिट भर रहे पर्याप्त है। तब लोभ ना करें, या ये ना कहें कि ”मुझे ऐसे ही स्थिति में सारा दिन रहना है।” अवलोकनकर्ता के बिना देखने का मतलब है अवलोक्य वस्तु और अवलोकनकर्ता के बीच बिना किसी अंतराल, स्थान के देखना... इसका यह मतलब भी नहीं है कि हम उस वस्तु के साथ ही खुद को सम्बद्ध/लीन/समायोजित कर लें जिसकी तरफ देख रहे हैं। लेकिन देखना भर हो जाना।
तो जब कोई किसी पेड़ की तरफ या किसी बादल की तरफ देखे, या पानी में पड़ते प्रकाश की तरफ... तो बिना अवलोकनकर्ता बने। और यह भी, जो कि बहुत ही ज्यादा कठिन है, जो कि महान अवधान की मांग करता है ”यदि आप अपने आप को ही देखें -बिना अपनी कोई छवि गढ़े, अपने बारे में कोई निर्णय किये बगैर... क्योंकि छवि, निर्णय, मत या राय , फैसले, अच्छाईयों बुराईयां... ये सब अवलोकनकर्ता के इर्द-गिर्द केन्द्रित हैं... तब आपको पता चलेगा कि मन, मस्तिष्क असामान्य, अप्रत्याशित रूप से शांत है। इस शांति या निस्तब्धता का संवर्धन या इसे विकसित नहीं किया जा सकता... यह बस होती है... यह तब होती है जब आप अवधानपूर्ण होते हैं, यदि आप हर वक्त हर समय देखते रहने... अवलोकन करने में सक्षम होते हैं.. अपने हाव भाव को देखना, अपने शब्दों को देखना, अपने अहसासों अनुभवों को देखना.. अपने चेहरे पर आने जाने वाले भावों को महसूसना और वह सब जो आप हैं...

23 Mar 2011

आदमी के अन्‍दर डर क्‍या है ?


क्या यह संभव है कि हम खुद को डर से पूरी तरह मुक्त कर लें, किसी भी तरह के डर से। क्योंकि भय किसी भी तरह का हो भ्रम पैदा करता है, यह दिमाग को कुंद बनाता है, खोखला करता है। जहां भी डर होगा, निश्चित ही वहां आजादी नहीं हो सकती, मुक्तता नहीं हो सकती और जहां स्वतंत्रता नहीं होगी वहां प्रेम भी नहीं हो सकता। हममें से बहुत से लोग किसी ना किसी तरह के भय से ग्रस्त रहते ही हैं- अंधेरे का भय, ‘लोग क्या कहेंगे’ इस बात का भय, सांप का भय, शारीरिक दुखदर्दों का भय, बुढ़ापे की परेशानियों का भय, मौत का भय और ऐसे ही सैकड़ों की संख्या में कई तरह के भय हैं। तो क्या ऐसा संभव है कि हम भय से पूर्णतः मुक्त रहें?

हम देख सकते हैं कि हम में से हर आदमी के लिए भय क्या-क्या करता है। इसी के कारण कोई झूठ बोलता है, यह आदमी को कई तरह से भ्रष्ट करता है, यह बुद्धि को उथला और खोखला बना देता है। तो हमारे मन में कई अंधेरे कोने होते हैं जिनकी तब तक खोज और उनका उद्घाटन नहीं हो पाता जब तक कि हम डरें। शारीरिक सुरक्षा, एक जहरीले सांप से खुद को दूर रखने की एक स्वाभाविक वृत्ति, किसी ऊंची चट्टान के ऊपर खड़े होने से बचना, या ट्रेन के सामने आने से बचना, एक स्वाभाविक सहज स्वस्थ बचाव है लेकिन हम उस डर की बात कर रहे हैं जो मनोवैज्ञानिक आत्मरक्षण है, जो कि एक आदमी को बीमारियों से, मौत से और दुश्मन से डराता है। हम जब भी किसी भी रूप में पूर्णता की तलाश में रहते हैं वह चाहे चित्रकला हो, संगीत हो, किन्हीं तरह के रिश्ते हों, या आप जो भी होना चाहें, वहां हमेशा भय होता है। तो बहुत ही महत्वपूर्ण क्या है? यह कि हम भय कि इस सारी प्रक्रिया के प्रति खुद को जागरूक रखें। भय का अवलोकन करके, इस के बारे में सीख कर और यह ना कहें कि इसको कैसे दबायें, कुचलें ? जब हम भय को दबाने या कुचलने की बात करते हैं तो हम फिर इससे पलायन के रास्तों पर चलने लगते हैं और भय से पलायन करने से तो भय से मुक्ति नहीं मिलती।

18 Mar 2011

सम्‍बंधों की हकीकत


हम वही हैं हम जिन चीजों पर आधिपत्य जमाये बैठे हैं

रिश्तों को समझने के लिए आवश्यक रूप से एक निष्क्रिय-अप्रतिरोधात्मक-धैर्य होना चाहिए, जो रिश्तों को नष्ट ना करता हो। इसके विपरीत यह धैर्य रिश्तों को और जीवन्त, और सार्थक बनाता है। तब, उस रिश्ते में वास्तविक लगाव की संभावना होती है; उसमें उष्णता होती है, निकटता का अहसास होता है, जो कि केवल निरी भावुकता और रोमांच नहीं होता। यदि हम ऐसे रिश्ते तक पहुंच सकते हैं, या सारी चीजों...सारी बातों, सारे अस्तित्व के साथ हम ऐसे ही रिश्ते में हैं, तो हमारी समस्या सहज ही हल हो जायेगी.... चाहे वह सम्पत्ति की समस्या हो, चाहे वह किसी आधिपत्य की समस्या हो क्योंकि हम वही हैं हम जिन जिस पर आधिपत्य चाहते हैं। वह व्यक्ति जो धन पर आधिपत्य चाहता है, उसका जीवन धन ही है। जो संपत्ति, या जमीन जायदाद, फर्नीचर आदि पर कब्जे करना चाहता है उसका जीवन किसी संपत्ति की तरह ही है। ऐसा ही संकल्पनाओं विचारों के साथ भी है, या लोगो कें साथ भी... और जब भी जहां पर आधिपत्यशाली होना चाहा जाता है.. वहां रिश्ता नहीं होता। लेकिन हम में से बहुत से लोग आधिपत्य चाहते हैं क्योंकि हमें तभी लगता है कि हम कुछ हैं, यदि हमारा किसी चीज पर कब्जा ही ना हो तो लगता ही नहीं कि हम कुछ हैं।

अगर हमारे आधिपत्य में कुछ ना हो... यदि हम अपने जीवन को फर्नीचर, संगीत, ज्ञान और यह और वह से नहीं भर लेते  तो हम खुद को खोखले घोंघे सा अनुभव करते हैं। यह खोखलापन बहुत ही शोर पैदा करता है, इस शोर को ही हम जीना कहते हैं, और यही है जिससे हम संतुष्ट भी रहते हैं। अगर इस सब में किसी तरह का व्यवधान पड़ता है, यह चक्र टूटता है तब वहां पर हम दुख होता है.. क्योंकि तब वहां पर अचानक ही आप... अपनी नग्नता को देख पाते हैं.. वह देख पाते हैं जो कि आप असलीयत में..हकीकत में हैं - बिना किसी मतलब का, एक खोखला घोंघापन। 

तो रिश्तों के इस सारे बुनाव के प्रति होशवान होना ही...धैर्यपूर्ण या विधेयात्मक कर्म है, इसी कर्म से वास्तविक संबंधों की संभावना बनती है। एक संभावना बनती है, रिश्तों की अतल गहराईयों की, सार्थकता की खोज की.. और इसकी भी कि प्रेम क्या है?

We Are That Which We Possess

To understand relationship, there must be a passive awareness, which does not destroy relationship. On the contrary, it makes relationship much more vital, much more significant. Then there is in that relationship a possibility of real affection; there is a warmth, a sense of nearness, which is not mere sentiment or sensation. And if we can so approach or be in that relationship to everything, then our problems will be easily solved;the problems of property, the problems of possession. Because, we are that which we possess. The man who possesses money is the money. The man who identifies himself with property is the property, or the house, or the furniture. Similarly with ideas, or with people; and when there is possessiveness, there is no relationship. But most of us possess because we have nothing else, if we do not possess. We are empty shells if we do not possess, if we do not fill our life with furniture, with music, with knowledge, with this or that. And that shell makes a lot of noise, and that noise we call living; and with that we are satisfied. And when there is a disruption, a breaking away of that, then there is sorrow because then you suddenly discover yourself as you are:an empty shell, without much meaning. So, to be aware of the whole content of relationship is action; and from that action there is a possibility of true relationship, a possibility of discovering its great depth, its great significance, and of knowing what love is.
 
J. Krishnamurti, The Book of Life